Oops! Page does not exist. We are redirecting you to home page.

Madhyakalin Bharatiya itihas ke mahatvpurn vyakti | मध्यकालीन भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्ति

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्ति

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण व्यक्ति
महान व्यक्ति 


गौतम बुद्धा का प्रश्न उत्तर जानने के लिए क्लिक करें

  1. अफजल खान :- उच्च पदाधिकारी और बीजापुर राज्य का अनुभवी सेनापति।
  2. अबुल फजल   :- लब्धप्रतिष्ठि विद्वान तथा अकबर का अत्यंत विश्वासपात्र मित्र और परामर्शदाता अकबरनामा का लेखक।
  3. अलाउद्दीन खिलजी :- खिलजी शासकों में योग्यतम। प्रथम खिलजी सुल्तान जलालुद्दीन का भतीजा और दामाद।
  4. अकबर      :- हुमायूं का पुत्र अपने उदारतावादी दृष्टिकोण के लिए विख्यात मुगल सम्राटों में महानतम।
  5. अमीर खुसरो  :- प्रसिद्ध कवि तथा लेखक। इन्होंने गद्य और पद्य दोनों में रचना की।
  6. अलबेरुनी      :- प्रसिद्ध विद्वान, जो सुल्तान महमूद के साथ भारत आया था।
  7. इब्नेबतुता      :- अफ्रीकी यात्री, जो मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया। इसने भारत में अपने अनुभवों का वृत्तांत लिखा है।
  8. इल्तुतमिश     :- गुलाम सुलतानों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण। मूलतः कुतुबुद्दीन का दास, किन्तु बाद में अपने स्वामी कि कृपा प्राप्त करके उसका दामाद बन गया।
  9. औरंगजेब      :- शाहजहां का तृतीय पुत्र जो अपने माता-पिता के जीवन काल में ही भारत का सम्राट बना।
  10. कल्हण         :- राजतरंगिणी का लेखक।
  11. कुतुबद्दीन     :- दिल्ली का प्रथम सुल्तान, मूलतः तुर्क, जिसने अपना जीवन मुहम्मद गौरी के दास के रूप में शुरू किया।
  12. कृष्ण द्वितीय :- राष्ट्रकूट राजा, जिसने चोल राजा परांतक को पराजित किया।
  13. कृष्णदेव राय :- विजयनगर के राजाओं में सर्वाधिक प्रसिद्ध।
  14. गयासुद्दीन बलबन :- गुलाम वंश का अंतिम महत्वपूर्ण सुल्तान।
  15. कबीर           :- बनारस के भक्त संत जो अपने दोहों तथा साखियों के कारण प्रसिद्ध है।
  16. गुरु गोविंद सिंह :- सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु।
  17. गोपाल         :- बंगाल का प्रथम पाल राजा जो अपने समनतो द्वारा राजा मनोनीत हुआ था।
  18. चैतन्य          :- बंगाल के वैष्णव सन्त।
  19. जयदेव         :- गीत गोविंद के रचयिता।
  20. जयसिंह       :- आमेर का राजा और वीर सेनापति, जो शाहजहां और औरंगजेब की सेना में रहा था।
  21. जैनुल आबदिन :- कश्मीर का लोकप्रिय सुल्तान जिसने 50 वर्ष 1420 से 1470 ई० तक शासन किया।
  22. ज्ञानेश्वर       :- महाराष्ट्र के भक्त संत पर ज्ञानेश्वर टीका के लेखक।
  23. टोडरमल     :- भूमि नियोजन प्रथम लगाम संबंधी मामलों में अकबर का विश्वासपात्र अधिकारी।
  24. तुकाराम      :- महाराष्ट्र के भक्त संत।
  25. तुलसीदास   :- रामचरितमानस के रचयिता।
  26. तेगबहादुर    :- सिखों के नवें गुरु जिनका वध औरंगजेब ने कराया।
  27. तैमूरलंग      :- एक तुर्क सुल्तान, जिसने 1398 ई० में भारत पर आक्रमण किया और दिल्ली सल्तनत कि नींव हिला दिया।
  28. धर्मपाल      :- पाल वंश का राजा जिसने राष्ट्रकूट से कनौज छीन लिया।
  29. बाबर          :- जिसने इब्राहिम लोदी को पानीपत की पहली लड़ाई में पराजित किया और भारत में मुगल राज्य की स्थापना की।
  30. फिरदौसी    :- फारसी कवि, शहनामा का रचयिता।


Previous
Next Post »