Oops! Page does not exist. We are redirecting you to home page.

Accounting Ratio लेखांकन अनुपात

लेखांकन अनुपात का अर्थ meaning of accounting ratios

Accounting Ratio लेखांकन अनुपात
Accounting Ratios

वित्तीय विवरणों में प्रस्तुत किए गए तथ्यों का व्यक्तिगत रूप से कोई महत्व नहीं होता उनका महत्व तभी होता है जब उनका संबंध मंत्रियों के साथ स्थापित किया जाता है।
अनुपात दो सजातीय संख्याओं के  आपसी परिमाणात्मक संबंध को अनुपात कहा जाता है।

लेखांकन अनुपात Accounting Ratio - वित्तीय विवरण पर आधारित अनुपात को वित्तीय अनुपात (Financial Ratios) या लेखांकन अनुपात (Accounting Ratio) कहा जाता है।
लेखांकन अनुपातों का प्रयोग अर्थपूर्ण संबंधों की अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है जो स्थिति विवरण तथा लाभ हानि खाता अथवा लेखांकन संगठन के किसी भाग में दर्शाई गई दो संख्याओं के मध्य रहता है।

अनुपात को व्यक्त करने के तरीके
(Methods of Expressing Ratios)
अनुपात को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है

1. शुद्ध अनुपात (Pure Ratio) : इस विधि के मध्य दो संख्याओं को सीधेेेे अनुपात के  में दिखाया जा सकता है।

उदाहरण के लिए,

Current ratio= Current Assets/Current Liabilities

मान लिया जाए किसी व्यापार की चालू संपतिया 10,000 और चालू दायित्व 5000 की है इसके बीच का संबंध 2 : 1 होगा।

इस प्रकार, current ratio = 10000/5000
                                        = 2/ 1 or 2 : 1

2. प्रतिशत ( Percentage ) के रूप में - इसके अंतर्गत अनुपात को प्रतिशत के रूप मे व्यक्त किया जाता है।

उदाहरण के लिए,

Gross profit ratio = Gross Profit/ Gross Sales X 100

मान लिया जाए किसी की 50,000 हजार की है और सकल लाभ ₹12,500 हो तो उनके बीच का संबंध 25% होगा।

इस प्रकार, Gross Profit Ratio = 12,500 X 100/50,000
                                                = 25%.

 3. दर अनुपात (Rate Ratio) अथवा गुना (Times) के रूूप में इस रीति में यह ज्ञात किया जाता हैं की एक संख्या से दूसरी संख्या कितनी गुुनी है। इसकेे अंतर्गत एक संख्या में दूसरी संख्या से भाग  देेकर अनुपात ज्ञात किया जाताा है।

उदाहरण के लिए, 

वर्ष के दौरान उधार बिक्री 125000 और वर्ष के अंत में देनदार ₹25000 है इस स्थिति में देनदार आवर्त अनुपात निकाला जाता है।

इस प्रकार, Debtors Turnover Ratio = Credit Sales/ Debtors
                                                           = 125000/25000
                                                           = 5 Times.

Previous
Next Post »